राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

इटारसी। बंगलिया क्रिकेट क्लब द्वारा स्व. गोपाल प्रसाद बाबरिया की स्मृति में आयोजित राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार 30 जनवरी, दोपहर 1 बजे से होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष अरूण चौधरी, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक संजीवा मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोलू मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री व पार्षद प्रियंका चौहान व अन्य मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक कमलेश बाबरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार रूपए का नगद पुरूस्काार व ट्राफी दी जाएगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!