राममोहन मलैया चौरिया कुर्मी समाज के अध्यक्ष निर्वाचित

राममोहन मलैया चौरिया कुर्मी समाज के अध्यक्ष निर्वाचित

इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज संगठन की एक बैठक आज 12 मार्च को ग्राम ब्यावरा में हुई जिसमें पूर्व जनपद अध्यक्ष राम मोहन मलैया को सर्वसम्मति से समाज संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया। इसके अलावा एक कार्यकारी अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष भी संरक्षक मंडल ने मनोनीत किये।
श्री शंकर मंदिर प्रांगण ग्राम ब्यावरा में संगठन की बैठक में जिले भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के करीब 6 सौ सामाजिक सदस्य सम्मिलित हुए। समाज के निवर्तमान अध्यक्ष कुशल पटेल एवं कार्यकारी अध्यक्ष शंभूदयाल पटेल ने सर्व प्रथम अपने पदों से स्वैच्छिक त्याग की घोषणा की। इसके पश्चात बैठक में पूर्व निर्धारित तीन बिन्दुओं में से सर्वप्रथम समाज के गत वर्ष सम्पन्न हुए सामूहिक विवाह का लेखाजोखा जयप्रकाश पटेल ने प्रस्तुत किया। नये अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर समाज ने अपने-अपने पसंद के दस नाम प्रस्तावित किये। इनमें से तीन दावेदारों ने अपने नाम वापस लिये, जिसके बाद संरक्षक मंडल के सदस्य शिवराम मलैया, मोहन झलिया, बहादुर चौधरी, कुशल पटेल, चंद्रगोपाल मलैया एवं रामनारायण पटेल ने बंद कमरे में नये अध्यक्ष के लिए बचे हुए सात नामों पर चर्चा कर सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राम मोहन मलैया, कार्यकारी अध्यक्ष के लिए रिटायर्ड डीएफओ रामकिशोर चौरे, के साथ ही चार उपाध्यक्ष पद पर नरेश पटेल, सुशील चौधरी, श्रवण चौधरी एवं नीलेन्द्र पटेल के नाम प्रस्तावित कर समाज के समक्ष प्रस्तुत किये तो सभी ने ताली बजाकर सर्वसम्मति से इन नामों पर अपनी सहमति की मुहर लगाई।
नई कार्यकारिणी के बाद ग्राम बैंगनिया में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन 2020 की तैयारियों पर चर्चा हुयी। इस अयोजन का प्रभारी बैंगनिया के ही मुरारी पटेल को बनाया गया। इन तीन बिन्दुओं के अलावा आगामी समय में कटने वाली गेहूं की फसल की नरवाई नहीं जलाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया। बैठक का संचालन पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे ने किया। एवं आभार प्रदर्शन पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!