राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन द्वारा होली मिलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन द्वारा होली मिलन

होशंगाबाद। प्रतिवर्ष के अनुसार इस बार भी स्थानीय हैप्पी मैरिज गार्डन में संघ के द्वारा संचालित गतिविधि कुटुंब प्रबोधन के द्वारा पूरे नगर के संघ कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत संपर्क के आधार पर 300 परिवार उपस्थित हुए और वहां पर 1 घंटे विभिन्न प्रकार के खेल और योग बताए गए। इस मौके पर जिला संघचालक पवन अग्रवाल इटारसी, कुटुंब प्रबोधन के विभागीय अधिकारी किरीट नागडा खिड़कियां एवं संपूर्ण जिले के संघ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बौद्धिक सत्र में विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख किरीट नागड़ा ने बताया कि कैसे हम अपनी भाषा को धीरे-धीरे बदल चुके हैं। भोजन हमारा पारंपरिक न होकर यूरोपीय होता जा रहा है और कैसे हमारे पारिवारिक संबोधन भी अंग्रेजी के बनते जा रहे हैं। हमें अपनी भाषा को अपने भोजन को और हमारे पारिवारिक संबोधनों को वापस अपनी हिंदी भाषा में ही अपनाना होगा क्योंकि यह धीरे-धीरे समाज को तोड़ता है और जिससे कि राष्ट्र भी पतन की ओर अग्रसर होता है। कार्यक्रम का संचालन नगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख प्रवीर नायक ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!