रासेयो स्वयंसेवकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

इटारसी। शासकीय एमजीएम कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिनी उन्मुखीकरण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर प्राचार्य डॉ. पीके पगारे, डॉ. मुकेश बड़ोले, आंकाक्षा पांडे, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. ओपी शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर शुरू कराया। स्वयं सेवकों ने प्राचार्य का राष्ट्रीय सेवा योजना के बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।
एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक स्वाति दुबे एवं रक्षा ने लक्ष्य गीत हम होंगे कामयाब एक दिन प्रस्तुत किया। स्वयं सेवक छात्र राहुल धुर्वे एवं अर्जुन यादव ने प्रेरक उद्बोधन एवं पूर्व अनुभवों की जानकारी दी। स्वयं सेवक छात्र कैलाश, राहुल एवं राकेश ने जय जगत-जय जगत लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। डॉ. मुकेश जोठे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर एवं ए, बी, सी, प्रमाण पत्र के उपयोगिता के बारे में स्वयं सेवकों को जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. पगारे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को अनिवार्य गतिविधि में वृक्षारोपण, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, स्वास्थ्य परिवार कल्याण, समाज सेवा के कार्य एवं अनुशासन हेतु गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश बड़ोले ने 2019-20 में आयोजित नियमित संचालित गतिविधि एवं सी प्रमाण पत्र के लिए विभिन्न विषयों के परियोजना कार्य के लिए मार्गदर्शन दिया। छात्रा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा पांडे ने सात दिवसीय विशेष शिविर के अनुभव की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. आरके तिवारी, डॉ. ओपी शर्मा एवं डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास होता है। विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास एक अतिउत्तम उपाय स्वयं सेवकों के लिए है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को अनिवार्य गतिविधि में वृक्षारोपण, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, स्वास्थ्य परिवार कल्याण, समाज सेवा के कार्य एवं अनुशासन हेतु गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बरखा राय, अंजना, राशि, वीरेन्द्र, सुरेश, शुभम, लोकेन्द्र बरखने, राकेश, स्वाति, प्रियंका आदि स्वयं सेवक एवं आकांक्षा पांडे, सुशीला बरवड़े, ओएस यादव एवं महाविद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित था। डॉ. प्रगति जोशी ने आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!