रेलवे ने फिर एक स्टाल किया सील

खानपान व्यवस्था में फिर खामियां शुरु

खानपान व्यवस्था में फिर खामियां शुरु
इटारसी। रेलवे ने आज फिर प्लेटफार्म 6-7 के एक स्टाल को ओवर चार्जिंग की शिकायत के बाद सील कर दिया। एक यात्री ने स्टाल से खाद्य सामग्री खरीदने के बाद ट्विटर पर ओवर चार्जिंग की शिकायत की थी।
वर्षों तक अवैध वेंडरों के लिए कुख्यात रहे इटारसी रेलवे स्टेशन की खानपान व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। अवैध वेंडरों पर कुछ अंकुश लगने के बाद अब यहां दूषित खाद्य पदार्थ और ओवर चार्ज किया जाने लगा है। स्थानीय अधिकारी खानपान व्यवस्था में खामियों को रोक नहीं पा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नं 6-7 पर स्थित स्टाल की ट्विटर पर ओवर चार्जिंग करने शिकायत के बाद (हकीम चंद एंड संस का स्टाल कुछ समय के लिए स्टाल बंद कर दिया। यात्री ने इस स्टाल से खाद्य सामग्री खरीदी थी, इसके बाद ओवर चार्जिंग की शिकायत की। इससे पहले करीब दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के दो स्टाल सेंट्रल स्कूल के बच्चों को दूषित खाद्य सामग्री बेचने की शिकायत पर सील किए थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!