रैली निकाली, सभा में किया सम्मानित

रैली निकाली, सभा में किया सम्मानित

इटारसी। पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत के अनेक कार्यक्रम का शुभारंभ 21 मई हुआ था जिसका समापन आज शाम जयस्तम्भ चौक पर सभा आयोजित कर हुआ। समस्त विस्तारक, व्यवस्थापक, संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता ने स्थानीय विश्राम गृह से एक विशाल रैली निकाली जो जयस्तम्भ चौक पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
it27517कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, नपा अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, दिनेश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राममोहन राजपूत, मंडल प्रभारी हंस राय, दीपक अग्रवाल, कीर्ति दुबे, जयकिशोर चौधरी, शिवनारायण चौधरी, हरवंश हूरा उपस्थित थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने सभी 11 विस्तारकों का शाल, श्रीफल, पुष्पहार से स्वागत-सम्मान किया तथा सभी समयदानी विस्तारकों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन प्रवक्ता अभिषेक तिवारी ने किया। मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर नामदेव ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सभी विस्तारक, स्थानीय व्यवस्थापक, संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, बूथ प्रभारी, सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!