लिआफी के चुनाव में गौर अध्यक्ष, चक्रवती सचिव निर्वाचित

लिआफी के चुनाव में गौर अध्यक्ष, चक्रवती सचिव निर्वाचित

इटारसी। भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट फेडरेशन के चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। सीरिया भवन न्यास कालोनी के पास आज दोपहर भोपाल से आए जोनल अध्यक्ष सईद खान, जोनल सचिव संजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष एसडी शर्मा की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। चुनाव अधिकारी और लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के ओपी राठी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्विरोध रामविलास गौर को अध्यक्ष, नेपाल चक्रवर्ती को सचिव, मोहनलाल यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। ओम पटेल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। निर्वाचन के पश्चात अतिथियों ने सभी को पदनिष्ठा की शपथ दिलायी। सभी ने संगठन को मजबूत करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में लिआफी इटारसी के संरक्षक अशोक सक्सेना, पीएन दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, भोपाल से सतीश माहेश्वरी, होशंगाबाद शाखा अध्यक्ष सौरभ शास्त्री, सचिव राजेश गौर एवं इटारसी शाखा के सैंकड़ों अभिकर्ता मौजूद थे। जोनल अध्यक्ष ने अशोक सक्सेना को मंडल संरक्षक एवं पीएस दुबे को संरक्षक मनोनीत किया। ओपी राठी मंडल के मुख्य सलाकारी बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन नारायण बावरिया ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!