वक्फ बोर्ड सदस्यों ने महिला वृद्धाश्रम में साडिय़ां भेंट की

इटारसी। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की सदस्य समीना शाह ने अपनी घोषणा के अनुसार दीपावली पर्व के पूर्व महिला वद्धाश्रम में साडिय़ों का वितरण किया। वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने राम बसेरा महिला वृद्ध आश्रम में पहुंचकर साडिय़ां भेंट की एवं वृद्धाओं से अनुरोध किया की वे इन नई साडिय़ों को पहनकर दीपावली पर्व को मनाएं। इस अवसर पर उन्होंने स्त्रियों को सुहाग की सामग्रियां भी भेंट की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच के सह सचिव राजकुमार दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष अथर खान के साथ जिला बोर्ड सदस्य यूनुस पठान, बाबा निजामुद्दीन, जमील खान भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। आश्रम में उपस्थित महिलाओं ने दीपावली पर्व के पूर्व साडिय़ों की सौगात मिलने पर हर्ष जताया। इस अवसर पर राम बसेरा महिला वृद्धाश्रम परिवार से रामशंकर मेहतो, डॉ. दीपक चौधरी, गोकुल बाथरी, जीपी दीक्षित, राजकुमार दुबे, विनोद चौरे की विशेष उपस्थिति रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!