विकास पर्व यात्रा के तहत शौचालय लोकार्पण
होशंगाबाद। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल की मंशा के अनुरूप नगर के सभी 33 वार्डों में विकास पर्व यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज वाड 6 में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, स्वच्छता सभापति नवीन पालीवाल, सहायक यंत्री आरसी शुक्ला की उपस्थिति में शौचालय/मूत्रालय का लोकार्पण वार्ड के नागरिक ओमप्रकाश गौर ने किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र जाधव योगेश सोनी जितेन्द्र सराठे दुर्गेश सोनिया उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि विकास पर्व यात्रा के तहत मुख्यमंत्री अंसगठित कामगार कल्याण योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के कार्डों का वितरण भी किया जा रहा है। 28 अगस्त, मंगलवार को विकास पर्व यात्रा वार्ड 7, 8, 16, 18, 28 में, 29 को वार्ड 32,26,21,19,14 एवं 03 में, 30 को 25,23,31,01,06,05 में तथा 31 अगस्त को 20,22,29,33,04,09 में पहुंचेगी।