विद्युत लोको शेड, इटारसी को मिला रेल मंत्री राजभाषा शील्ड

विद्युत लोको शेड, इटारसी को मिला रेल मंत्री राजभाषा शील्ड

इटारसी।पश्चिम मध्य रेलवे ने लगातार चौथी बार कारखाना स्तर की रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के विद्युत लोको शेड, इटारसी को राजभाषा हिंदी के सर्वाधिक एवं सराहनीय कार्य के लिए रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित शील्ड 20 अप्रैल 2017 में रेलवे बोर्ड में आयोजित बैठक में अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड द्वारा शेड को प्रदान की जाएगी। इस शील्ड के साथ विद्युत शेड, इटारसी को 7 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे को लगातार चौथी बार यह शील्ड हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है। वर्ष 2014 में डीजल शेड, इटारसी, वर्ष 2015 में विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद तथा वर्ष 2016 में डीजल लोको शेड, नई कटनी जंक्शन को यह सम्मान प्राप्त हुआ था। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम गिरीश पिल्लई तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ओपी सिंह ने विद्युत शेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि पश्चिम मध्य रेल के अधिकारी एवं कर्मचारी इस रेलवे पर भारत सरकार की राजभाषा नीति का अनुपालन कर इसी प्रकार सफलताएं अर्जित करेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!