विपिन जोशी स्मारक समिति : 32 शिक्षकों का सम्मान करेगी

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति के तत्वावधान में इस वर्ष 35 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को पंडित भवानीप्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से होगा। इस वर्ष समिति 32 शिक्षकों का सम्मान करेगी। समारोह के विषय में आज पांचवी लाइन स्थित समिति के आफिस में जानकारी दी गई।
विपिन जोशी स्मारक समिति का 35 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान इस वर्ष ऑडिटोरियम में होगा। इसमें देशभर के सैंकड़ों प्रस्ताव प्राप्त हुए है जिनमें से चयनित 32 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान करेगी। इस वर्ष सरस्वती पुत्र सम्मान से कोलकाता के डॉ. विमान बसु सम्मानित होंगे। ऋषि जमदाग्नि सम्मान गुजरात के नंदकिशोर मिश्रा, विश्वामित्र सम्मान पंजाब के जसप्रीत मक्कड़, अक्षरदूत सम्मान डॉ. गणेश सोनी नरसिंहपुर मप्र, सांदीपनी सम्मान दीपक बड़कुर निमसाडिय़ा को और कर्मारत्न सम्मान श्रीमती लीला साहू इंदौर को दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रमेश के साहू ने आज सम्मान समारोह के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई रहेंगे। समिति में संतोष सरवरिया, सतीश जैन, प्रभात खंडेलवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, शरद गुप्ता, चंद्रप्रभा ठाकुर, मेघराज राठी आदि शामिल हैं। इस वर्ष ऋषि जमदाग्नि सम्मान एसएन देशमुख की स्मृति में श्रीमती अर्पणा अनंत जोशी येवला महाराष्ट्र द्वारा स्थापित किया है। समिति में इस वर्ष विनीत चौकसे को सचिव एवं नीलेश जैन को कोषाध्यक्ष का दायित्व सांैपा गया है। कमल लालवानी श्रीमती सुनीता ठाकुर एवं तरुणा टिकारिया को नये सदस्य के रूप में सम्मलित किया। लायंस क्लब के गर्वनर अनिल झा प्रतिवर्ष संचालन का दायित्व बखूबी निभाते हैं। इस वर्ष उनके निर्देशन में सुश्री मंजू ठाकुर, सुरभि एवं विधि पचौरी सहायक संचालिका दायित्व संयुक्त रूप से वहन करेंगी।
कार्यक्रम में पद प्रक्षालन एवं सामूहिक महाआरती एवं पुष्प वर्षा के बीच शिक्षकों के सम्मान की परम्परा एक अद्भुत रोमांच प्रदान करती है। सरस्ती वंदना को प्रज्ञान हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा वहीं राशि खाड़े अपने स्वर से संगीत और गीत के माध्यम से कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुति देंगी । गुरूकुल होशंगाबाद के बटुक स्वस्ति वाचन कर आयोजन को धर्म और संस्कृति से जोंड़ेगे। आज सूची जारी करते हुये संस्थापक संरक्षक प्रमोद पगारे, शरद गुप्ता, राजेश दुबे, पंकज राठौर, विजयबाबू चौधरी, विकास दुबे, अशोक मालवीय, अजय चौकसे, दर्शन तिवारी, केके सोनी, सजल गुप्ता, गोल्डी साहू, मुकेश मैना, पं. आलोक शुक्ला, प्रदीप जैन (चिंटू), सुरेन्द्र सोनी, संजय साहू, विक्रांत बड़कुल, राजेन्द्र अग्रवाल (बब्लू), नीलेश रिछारिया, पूनम बंटी नामदेव ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!