विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, भंडारा कल

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, भंडारा कल

इटारसी। अपना उत्सव समिति द्वारा तीसरी लाईन में विराजित मॉं दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। समिति द्वारा विशाल देवी जागरण से कार्यक्रमों की शुरूआत की गई थी। उसके बाद तंबोला, म्यूज़िकल चेयर, नृत्य प्रतियोगिता, आरती थाली सजाओं प्रतियोगिता, एक मिनट प्रतियोगिता, हंडी फोड़, कंचे चम्मच रेस आदि के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। आज महाष्टमी पर विशेष फलहारी पकवान प्रसाद स्वरुप मॉं को भोग लगा कर वितरित किये गये।
कल यज्ञ पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारा सांयकाल 7 बजे से होगा। दशहरा पर विर्सजन के लिये मॉं अम्बे होशंगाबाद सेठानी घाट के लिये विदा लेगी। समिती ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से भंडारे एवं शोभायात्रा में उपस्थित होने की अपील की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!