वृक्षारोपण किया, हुआ सुंदरकांड पाठ

वृक्षारोपण किया, हुआ सुंदरकांड पाठ

पं दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी वर्ष
इटारसी। पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, इस योजना में बाहर से विस्तारक आकर स्थानीय व्यवस्थापकों एवं संयोजकों के साथ नगर के विभिन्न नगर केंद्रों में पार्टी के विस्तार के लिए जनसंपर्क एवं विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं।
आवाम नगर क्षेत्र में दीवार लेखन विस्तारक, व्यवस्थापक एवं मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन उपस्थित थे। वृक्षारोपण का कार्यक्रम सनखेड़ा नाका स्थित महिला वृद्धाश्रम में किया गया। नगर उपाध्यक्ष रामजीवन वर्मा, विस्तारक पंडित दिनेश तिवारी उपस्थित थे।
it23517इसी तारतम्य में नगर मंडल इटारसी के नगर केंद्र 05 (वार्ड 11,12,13,14) के अंतर्गत वार्ड क्र 13 स्थित दुर्गा मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, नगर मंत्री रेखा रैकवार विस्तारक पीयूष गुप्ता, संयोजक व्यवस्थापक अभिषेक तिवारी, लक्ष्मीनारायण चौहान, राकेश ठाकुर, अतुल पटेल, विजय अग्रवाल राजू, प्रत्युष दुबे, समस्त वार्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ता, जनसामान्य उपस्थित थे। इस मौके पर नगर के विभिन्न वार्डों में बाहर से आये विस्तारकों, व्यवस्थापकों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये गए, सभी स्थानों पर सघन जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को जानकारी दी। उपरोक्ता विस्तार कार्यक्रम 28 मई तक चलेगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!