शहर में एक और पॉजिटिव, कॉन्टेक्ट हिस्ट्री (contact history) बनेगी चुनौती

शहर में एक और पॉजिटिव, कॉन्टेक्ट हिस्ट्री (contact history) बनेगी चुनौती

इटारसी। शहर में लगातार और हर रोज कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। कुछ की ट्रैबल हिस्ट्री तो कुछ की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री (contact history) प्रशासन के लिए चुनौती बन सकती है। रविवार को जो रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आयी है, वह महिला भी सूरजगंज निवासी है और रिटायर्ड जीआरपी (GRP) कर्मी के घर के अलावा अन्य कई घरों में भी काम करती है। प्रशासन ने उसे होम क्वरेंटाइन किया था। लेकिन, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि न तो महिला ने इसका पालन किया और ना ही उसके परिजनों ने। यदि ऐसा है तो कॉन्टेक्ट लिस्ट लंबी हो सकती है, जो निश्चित ही चुनौती होगी।
आज एक और नये पॉजिटिव मरीज को मिलाकर अब संख्या 11 हो गयी है। हर रोज मिल रहे पॉजिटिव मरीजों के कारण अब प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ती जा रही है। कल जो चार टेस्ट रिपोर्ट पेंडिंग थी, उनमें से ही आज एक पॉजिटिव और तीन नेगेटिव आयी हैं। अभी शहर के बाहर से आये कुछ सेंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। कल इटारसी में दो पॉजिटिव मिले थे और एक इटारसी के सुहाग मैरिज हाल के पीछे रहने वाला बुजुर्ग नागपुर में हुए टेस्ट में पॉजिटिव आया था। प्रशासन ने कल मालवीयगंज (Malviyaganj) में शक्तिनगर (shakti Nagar), बालाजी मंदिर (Balaji Mandir) क्षेत्र और सुहाग मैरिज हाल (Suhag Marriage Hall) के पीछे का हिस्सा कंटेन्मेंट जोन बनाया था और आज जो महिला मिली तो सूरजगंज की एक अन्य लाइन को भी कंटेन्मेंट बनाया है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital) के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी (dr. A.K.Shivani) ने बताया कि कल के चार पेंडिंग सेंपल की रिपोर्ट आ गयी है, इसमें से एक पॉजिटिव है और तीन नेेगेटिव है।

यहां भी ध्यान देना जरूरी

प्रशासन ने यदि पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के दोस्तों और परिजनों की जानकारी नहीं निकलवाई और उनको क्वरेंटाइन नहीं किया तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!