शार्ट मूवी उबन्तू अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जाएगी

शार्ट मूवी उबन्तू अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जाएगी

भोपाल।  भोपाल में एक बड़े बजट की शार्ट फिल्म उबन्तु को बनाया जा रहा है। इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित करने का भी प्रयास है। फिल्म का निर्माण इसी माह में पूरा होने की संभावना है। 2 मिनिट 59 सेकेंड की इस शार्ट फ़िल्म की कहानी अफ्रीका की एक घटना से प्रेरित है। उबन्तु की कहानी सबके विकास की बात करती है। इस फ़िल्म को जेके हॉस्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुब्रतो मंडल मंडल बना रहे हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका भी वही निभा रहे हैं। साथ ही फ़िल्म की पटकथा भी उन्होंने लिखी है। फ़िल्म का निर्देशन अपूर्व शुक्ला और सुनील सोन्हिया कर रहे हैं।
इस फ़िल्म में करीब 12 कलाकार अभिनय करेंगे। चाइल्ड आर्टिस्ट सार्थक चक्रवर्ती, डी के सतपथी प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगे। इसमें बच्चों के अंदर सर्व विकास की भावना को प्रेरित किया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कमजोर बच्चे के हारने पर, सभी बच्चे उसका साथ देते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!