शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस मनाया

शिवाजी का राज्याभिषेक दिवस मनाया

इटरसी। शहर के राष्ट्रवादी युवाओं ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस मनाया।
विदित है कि आज ही के दिन 06 जून 1674 को महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। यह दिन पूरे भारत में हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जयकिशोर चौधरी, हरप्रीत छाबड़ा, अभिषेक तिवारी, पार्थ राजपूत, राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, बेअंत सिंह, रोहित वेषकर, कमलेश राजवंशी, हन्नू बंजारा सहित अनेक युवा मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!