शौच को गई महिला पर रीछ का हमला

इटारसी। जंगल में शौच के लिए गई एक आदिवासी महिला पर रीछ ने हमला कर दिया। घटना गुरुवार को सुबह 7 बजे की बतायी जा रही है। वन विभाग ने सूचना मिलने पर टीम भेजकर महिला को शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भेजा और विभागीय नियमों के तहत उसकी मदद की है। रीछ के हमले में महिला की दाहिनी जांघ में सात दांत लगे हैं।
रेंजर लखनलाल यादव के अनुसार ग्राम पंचायत जमानी के नया मानागांव की रहने वाली सेवतीबाई भल्लावी आज सुबह जंगल में शौच के लिए गई थी कि उस पर रीछ ने हमला कर दिया। घायल महिला को वन विभाग के कर्मियों ने शासकीय अस्पताल में भर्ती कराके उसका उपचार प्रारंभ कराया। रीछ ने उसके दाहिने पैर की जांघ में दांत गड़ा दिए। महिला की जांघ में रीछ के दांत से सात जख्म बन गये हैं। महिला को वन विभाग की ओर से तत्काल एक हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!