श्रद्धाजंलि सभा : सेठानी मालती जैन को किया याद

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के इटारसी मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन एवं जितेन्द्र, विवेक जैन की माताजी एवं सेठ वीरेन्द्र कुमार जैन की पत्नी मालती जैन की आत्मा की शांति हेतु गुजराती भवन में श्रद्धाजंलि दी गई।
शोक सभा में पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई, बाबई के वरिष्ठ नेता नव निर्माण डेरिया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रमुख उद्योगपति विश्वनाथ सिंहल , होशंगाबाद के डॉ. नवीन जैन, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश शर्मा सहित भारी संख्या में जन समूह मौजूद था। श्रीमती मालती जैन पूर्णत: धार्मिक महिला के साथ ही वह बिना प्रचार के दीन दुखियों की सेवा करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता थी।
मां के बेटे देवी जागरण परिवार के आलोक शुक्ला के नेतृत्व में जब मां पर गीत गाया तब पूरा पांडाल उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि दे रहा था। रानी अमलगांवकर पूना सहित परिवार के सदस्यों किशन लाल जैन गंजबासौदा, विवेक जैन इटारसी, रोहिणी भंडारी, कुमारी शुभि जैन, देवेन्द्र पंाडेय सागर, ओमप्रकाश जैन इटारसी, प्रतीक जैन गंजबासौदा, सुनीता जैन छिंदवाड़ा ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन प्रमोद पगारे ने एवं आभार सुपुत्र डॉ. नीरज जैन ने किया। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने श्रीमती मालती जैन के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इटारसी सहित पूरे जिले के जैन मंदिरों के सामाजिक बंधु उपस्थित हुये।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!