श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : सुबह निकलेगी वाहन रैली, शाम को शोभायात्रा
इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और हर्षाल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर एक बैठक का आयोजन आज श्री यादव भवन में किया गया।
श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि मासिक आय व्यय के ब्यौरा पर चर्चा की गई। वहीं यादव समाज के महत्वपूर्ण त्यौहार जन्माष्टमी पर्व को लेकर चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई गई। इस वर्ष निर्धारित किया गया कि युवा संगठन द्वारा सुबह एक विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीयादव भवन पर संपन्न होगी।
इसके पश्चात औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा से विशाल शोभायात्रा दोपहर बाद निकाली जायेगी, जो ओवरब्रिज से होते हुए श्रीयादव भवन पहुंचेगी। इस दौरान सुबह से ही यादव भवन पर श्रीकृष्ण भगवान की सुदंर झांकी सजाई जाएगी। देर रात भगवान के जन्म के समय आरती का आयोजन होगा इसके बाद प्रसादी वितरित की जायेगी। इस अवसर पर फूलचन्द यादव, वीके सीरिया, बलराम यादव, किशोर सीरिया, बंशीलाल यादव, चंद्रशेखर यादव, विमल सीरिया, कृष्णकुमार यादव, विजय शंकर यादव, डॉक्टर मनोज यादव, रामौतार यादव, अशोक यादव, केके यादव, मनीष यादव, सृजन यादव, आकाश यादव सहित अनेक यदुजन उपस्थित रहे।