श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

इटारसी। जमानी रोड स्थित कैलाश विहार कालोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेष में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्डू, माखन मिश्री से भगवान को भोग लगाया गया।
इस अवसर पर कथा वाचक पं रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा भगवान के भजन के लिए कभी उम्र मत देखना। जवानी में भक्ति का फल बुढ़ापे मंग आपको मिलेगा। जिस मन से भजन करोगे फल वैसा मिलेगा और जहां भजन करोगे वहा श्री हरि मिलेगा। पं शर्मा ने कहा कि अन्न नारायण के बाद किसान को धरती के अन्नदाता के रूप में भगवान कहा जाता है। अपने परिवार के लिए किसान अनाज की खेती काटकर बची नरवाई में आग लगा देते हंै। किसान गौमाता के हिस्से का भूसा भी जला देते हैं जिससे हमारी कई गौ माता भूखी रह जाती हैं और गौ माता भूखी रहेंगी तो गोविंद दुखी होते हैं। हम भूल जाते हैं कि गौ माता हमारे घर में शांति, प्रसिद्धि ही नहीं गौ माता हमारी मां भी है। गौ माता भारतीय होने का चिन्ह है और जिसके घर गाय है, उसका घर साक्षात बैकुण्ठ है। पं.शर्मा ने कहा कि हमारा होशंगाबाद जिला साक्षात्कार में, धनवान में, स्वच्छता में यहां तक कि ज्ञान में भी आगे है, लेकिन हमारा जिला गौ सेवा में पीछे है। पं शर्मा ने कहा कि आज गौ माता को बचाने कि जरूरत है। लोग गौ माता को आवारा कहते हैं और गौ माता हमारी माता है, तो वो आवारा कैसी हुई। आज हमारी गौ माता को बचाने कि जरूरत है, इसलिए हर जगह गौ माता बचाओ और हर जगह गौ शाला खुलवाओ।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!