श्री शतचंडी महायज्ञ और श्रीराम कथा 5 से

इटारसी। ग्राम तारारोड़ा में आगामी पांच जून, बुधवार से दो बड़े धार्मिक आयोजन श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी चल रही है।
ग्राम तारारोड़ा में मां भगवती देवी दुर्गा का मंदिर स्थापित है। इसी मंदिर परिसर में भव्य देवी अनुष्ठान श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव के रूप में दो धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। श्रीराम कथा का शुभारंभ पांच जून बुधवार को होगा जिसमें बतौर प्रवचनकर्ता सुश्री प्रज्ञा भारती शाम 7 बजे से श्रीराम चरित मानस का संगीतमय रसपान कराएंगी। वहीं दूसरी ओर श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 6 जून से होगा। इस दिन शोभायात्रा निकाली जायेगी। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 से 12 एवं दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक चलेगा। दोनों ही धार्मिक आयोजनों का समापन 12 जून दिन बुधवार को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन समिति ग्राम तारारोड़ा ने समस्त श्रद्धालुजनों से इन आयोजनों में शामिल होने का निवेदन किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!