संकल्प यात्रा में बाइक रैली निकाली जाएगी

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम युवा संकल्प यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारी हेतु इटारसी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक पत्रकार भवन में हुई।
बैठक में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुनील राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया। संचालन गौरव बड़कुर एवं आभार महामंत्री मयंक महतो ने किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राणे ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में 15 जून से 3 जुलाई तक युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि 1 जुलाई को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में बाइक रैली के रूप में इटारसी से होशंगाबाद पहुंचेंगे।
बैठक में पार्थ सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, राहुल पटेल, प्रशांत दीक्षित, जोगिंदर सिंह, मंजीत कलोसिया, गोपाल शर्मा, जीतू भदौरिया, अभिनव शर्मा, ऋषभ दुबे, पिंटू अरक्का, विकास वैष्णव, चेतन चौरे, शुभम ठाकुर, संजय मालवीय, संदेश अग्रवाल, प्रतीक शुक्ला, गोविंद मेहतो, शशांक चौरसिया, प्रदीप उइके, हरीश चौधरी, रोहित मेषकर, मनीष यादव, प्रशांत पटेल सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे। बैठक उपरांत सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!