संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
होशंगाबाद। आज होशंगाबाद जिला मुख्यालय पर राय शुमारी करने पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक ने स्थानीय होटल वाटिका में जिले के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अलग अलग चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने की बात की। साथ ही जिला अध्यक्ष के लिए भी कार्यकर्ताओ से नाम लिये गए।
आज ली गई रायशुमारी में किसी की भी दावेदारी निकल के सामने नही आई है। लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला अध्यक्ष का फैसला कांग्रेस पार्टी में बहुत अहम माना जा रहा है। अब प्रश्न यह है कि पार्टी के लिए रोड़ पर संघर्ष कर रहे युवाओं का संगठन में कितना ध्यान रखा जाएगा। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय पर छात्र नेता के नाम से पहचान बनाने वाले रोहन जैन जिले में युवा वर्ग में सक्रिय माने जाते है। जिन्होंने पार्टी सत्ता में नहीं होने के बाद भी व्यपाम और छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कई दफा आंदोलन किए हैं। होशंगाबाद ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी के साथ हर ब्लॉक के कार्यक्रम में अपनी पूरी टीम के साथ नज़र आते है। पार्टी रोहन जैन जैसे युवाओं का कितना ध्यान रखेगी इस पर से पर्दा उठना बाकी है।