संत नामदेव जयंती कल, होंगे कार्यक्रम

संत नामदेव जयंती कल, होंगे कार्यक्रम

इटारसी। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 747 वीं जयंती पूरे देश के साथ ही शहर में भी आज धूमधाम से मनाई जाएगी। नामदेव विकास परिषद व नामदेव युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार भवन में प्रात: 9 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे पदाधिकारियों का स्वागत एवं परिचय व दोपहर 12 बजे से युवक-युवती सामान्य परिचय होगा। दोपहर 1 बजे संत शिरोमणि नामदेव महाराज की आरती के पश्चात् वितरण किया जाएगा। नामदेव युवा परिषद अध्यक्ष राहुल शरण, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नामदेव, उपाध्यक्ष संदीप सिंगारे, सचिव गोहरपाल नामदेव, कोषाध्यक्ष पूनम बंटी नामदेव ने सभी सामाजिक बंधुओं से जयंती कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या शामिल होने की अपील की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!