समरसता नगर में लगाए आम और नीम के पेड़

इटारसी। पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ के अभियान में आज नव अभ्युदय संस्था ने दो नीम और एक आम का पेड़ समरस्ता में लगाया। पौधरोपण के लिए समरसता नगर ओझा बस्ती के लोगों ने पहले लगभग 3 फ़ीट गड्डा किया उसके आसपास काली मिट्टी में खाद मिलाकर पौधा लगाया। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए हैं। संस्था और समरस्ता नगर के निवासियों के सहयोग से बस्ती में 9 ट्री गार्ड के साथ पेड़ लग चुके हैं जिनमे से कुछ पेड़ 8 से 10 फ़ीट के हो चुके हैं और पूरी तरह से स्वस्थ है। संस्था की सुमन सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि चाहे इस बार हम पेड़ कम लगाएं लेकिन जितने भी लगें वे सब स्वस्थ रहें ताकि हम इंसान स्वस्थ रहें। इस मौके पर अनिल पंडित, राकेश ओझा, सोहन ओझा, कमल ओझा, मंगलू, दिलीप और बस्ती के बच्चों का सहयोग रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!