सरकारी बैंक हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

इटारसी। यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले बुधवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल रही। इस एक दिवसीय हड़ताल से पूरे नर्मदांचल संभाग एक से डेढ़ हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
सूत्रों के अनुसार सरकारी बैंकों की हड़ताल से हजारों करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। आज सुबह से हड़ताल के कारण बैंकों में ताले लटके रहे। सरकारी बैंकों के कर्मचारी विजया बैंक और देना बैंक का बैंक आफ बड़ोदा में विलय का विरोध कर रहे हैं। इस हड़ताल में देशभर के करीब दस लाख कर्मचारी शामिल हुए। अकेले नर्मदांचल में करीब तीन दर्जन बैंकों के करीब तीन हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी 21 दिसंबर को बैंकों की हड़ताल रही थी, उसे दिन बैंक कर्मचारियों ने सांकेतिक बंद रखकर अपना विरोध प्रकट किया था। आज शहर की करीब दस बैंकों के तीन सौ से अधिक कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर सरकार के इस निर्णय का विरोध जताया है। शहर में ही करीब छह से सात सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!