सहेली के घर छोडऩे का कहकर किया अपहरण

इटारसी। एक नाबालिग किशोरी के साथ अपहरण कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, किशोरी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रम रजक ने बताया कि नाबालिग हरदा की रहने वाली है। वह अपनी सहेली के घर उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आई थी। जब वह स्टेशन से बाहर निकली तो आरोपी हरिओम कीर व रमेश कीर ने उसे कहा कि वह उसकी सहेली के घर छोड़ देंगे और किशोरी का अपहरण करके उसे अपने साथ ले गये। दोनों आरोपियों ने किशोरी को निमसाडिय़ा ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह आरोपियों के चगुंल से छूटी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित रूप से थाने ले आई है। वही परिजनों को उसकी सूचना दी, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!