साहित्यकार डॉ. राठौड़ व यादव का सम्मान
साहित्यकार डॉ. राठौड़ व यादव का सम्मान
इटारसी। आज दोपहर यहां ईश्वर रेस्टॉरेंट में दादा माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मभूमि बाबई की साहित्यकार डॉ. प्रतिभा सिंह परमार राठौड़ और पत्र लेखक मदन सिंह यादव मयूर का सम्मान मप्र जन चेतना लेखक संघ तथा युवा पत्र लेखक मंच ने एक समारोह में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा थे। उन्होंने डॉ राठौड़ को सम्मान में शॉल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
इस अवसर पर बैतूल और होशंगाबाद जिले के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक पंकज पटेरिया, देवेन्द्र सोनी, सारणी से आए गीतकर संतोष जैन, अभिव्यंजना संस्था बाबई के अध्यक्ष महेश सोनी, कार्यक्र में युवा पत्र लेखक मंच के अध्यक्ष राजेश दुबे ने स्वागत उद्बोधन दिया, संचालन विनोद कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में उर्दू गजलकार साजिद सिरोंजवरी, रामकिशोर नाविक और आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं।
डॉ प्रतिभासिंह परमार राठौड़ ने नारी की दशा का चित्रण अपनी रचना के माध्यम से किया तो बेटी के महत्व पर रचना चुनाई। पंकज पटेरिया ने इटारसी बिताए अपने बचपन के दिनों की याद ताजा की। उन्होंने पत्र लेखन जैसे कार्य को जीवित रखने के लिए युवा पत्र लेखक मंच को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मनोज गुलबाके, बृजमोहन सोलंकी, आशीष दुबे, नवीन कुरापा, सुभाष पवार, पंकज राठौर स्वर्णा छेनिया, आशा पवार सहित सैंकड़ों साहित्य और काव्य प्रेमी मौजूद थे।