सितंबर में हो सकते हैं डीएचए सचिव के चुनाव

जिला हॉकी संघ का सदस्यता अभियान 1 से 10 सितंबर तक
इटारसी। जिला हॉकी संघ के सचिव पद के लिए चुनाव सितंबर माह में प्रस्तावित हैं। इससे पूर्व डीएचए की सदस्यता के लिए 1 से 10 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय संघ की गांधी वाचनालय में आज हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएचए अध्यक्ष सुरेश दुबे ने की।
बैठक में तय किया कि संघ के सदस्यता अभियान में हॉकी को सहयोग करने वालों को भी जोड़ा जाए। संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने प्रस्ताव रखा कि संघ का संरक्षक हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को बनाया जाना चाहिए जिसका सभी ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से सचिव पद के चुनाव होने तक वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल को इस पद की जिम्मेदारी दी गई। संघ के सदस्यों ने सदस्यता अभियान में पूरी निष्ठा से जुट जाने का आह्वान किया। सचिव पद के चुनाव की तिथि संघ की अगली बैठक में होने की संभावना है।

बैठक में अध्यक्ष श्री दुबे के अलावा वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, राजेन्द्र सिंह तोमर, मो. यूनिस सिद्दीकी, अरुण राबर्ट, कन्हैया गुरयानी, दीपसिंह ठाकुर, जयराज सिंह भानू, उदयराज सिंह, जयसिंह भदौरिया, अरविंद बस्तवार, रविन्द्र जोशी, अजय बतरा, राजेश पटवा, रवि हरदुआ, रीतेश श्रीवास, सचिन सोनाने, डालचंद मीना, आरिफ खान, राजू हरदुआ, दीपू हरदुआ सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
शाम को बच्चों को बांटी किट
पिछले माह 23 जुलाई को जिला हॉकी संघ ने डे बोर्डिंग के बच्चों को हॉकी की किट का वितरण किया था। कुछ बच्चे शेष रहे थे जिन्हें आज मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में किट का वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी कन्हैया गुरयानी ने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी तथा कोच रवि हरदुआ ने डे बोर्डिंग की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मियों ने बच्चों को हॉकी में मेहनत करके नगर और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!