सुरेश दुबे स्मृति दिवस 31 को

इटारसी। जिला हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी, सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे का पुण्य स्मरण दिवस 31 अक्टूबर, गुरुवार को शाम 4 बजे से श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में मनाया जाएगा।
श्री सुरेश दुबे स्मृति समारोह समिति द्वारा स्व. दुबे की प्रथम पुण्य तिथि पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुरेश दुबे के मित्रगण, हॉकी प्रेमी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक स्वर्गीय दुबे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री दुबे एक अधिकारी होने के साथ-साथ शहर की हॉकी के लिए समर्पित रहे और जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के नाते उनके नेतृत्व में शहर में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन भी हुए हैं। शासकीय सेवा से पूर्व उन्होंने पत्रकारिता भी की और नेशनल स्तर पर कई आयोजनों की रिपोर्टिंग भी की हैं। सामाजिक स्तर पर भी उन्होंने काफी उल्लेखनीय कार्य किये हैं। पिछले वर्ष उनका हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। 31 अक्टूबर को उनकी पहली पुण्य तिथि पर श्री सुरेश दुबे स्मृति समिति यह आयोजन कर रही है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!