सूखी नदी ने सात घंटे रोका रास्ता

इटारसी। पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण आज फिर सूखी नदी ने करीब सात घंटे नेशनल हाईवे को रोककर रखा था। नेशनल हाईवे 69 पर बारिश के चलते एक बार फर यहां लंबा जाम लग गया।
इटारसी से बैतूल के बीच बहने वाली सूखी नदी पर सुबह करीब 5 बजे पानी चढ़ जाने से यह रास्ता बंद हो गया था। दोपहर 12 बजे तक यहां से कोई भी वाहन पास नहीं हो सका। करीब तीन किलोमीटर तक कई वाहन दोनों तरफ रुके रहे थे। यही नहीं पुल के ऊपर पानी होने से एम्बुलेंस भी उसमें फंस गयी। सुबह 5 बजे लगा जाम दोपहर करीब 12 बजे खुल सका। लगातार पानी होने से दोनों तरफ करीब तीन किलोमीअर का जाम था। सैंकड़ों यात्रियों को कई घंटे परेशानी के साथ गुजारने पड़े।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!