सेवादल ने किया संस्कृति मंत्री का स्वागत

इटारसी। प्रदेश की चिकित्सा एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधौ का नगर आगमन पर कांग्रेस सेवादल ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन के सामने गोठी धर्मशाला में महात्मा गांधी की याद में बापू प्रवास स्मृति कक्ष में सेवादल के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी त्रिवेणी दास वैष्णव एवं प्रदेश पदाधिकारी अवध पांडेय ने सूत की माला भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री सुश्री साधौ ने महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला पहनाकर सलामी दी एवं महात्मा गांधी के स्मृति चिन्हों का अवलोकन कर हर्ष व्यक्त कहा कि मैं आज उस जगह पर मौजूद हूं, जहां हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी रुके थे।
इस अवसर पर पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश बामने, वरिष्ठ कांग्रेसी अर्जुन सिंह ठाकुर, अशोक जैन, संजीव हनी गोठी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रो. कश्मीर सिंह उप्पल, जिला किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबू चौधरी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हीरा ठाकुर, अशोक सक्सेना, सुरेश मालवीय, नारायण सिंह ठाकुर, अजय मिश्रा टप्पू भैया, धर्मेंद्र मालवीय, लाली सलूजा, चंद्रकांत दुबे, उत्सव दुबे, अनिल सोनकिया, सेल नगर अध्यक्ष संजय वर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राम शंकर सोनकर, पकंज पटैल, आईटी सेल राहुल दुबे, कृष्ण गोपाल राजपूत, मनीष चौधरी, अनूप गांचले,मनमोहन यादव, कन्हैयालाल बामने, दिलीप गोस्वामी, अजय अहिरवार, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल वर्मा, अमृत कबीरिया, जय जुलानिया आदि उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!