स्कूलों में खेल सामग्री क्रय करने की राशि जारी

इटारसी। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश क्रमांक 104 दिनांक 8 मार्च 2019 के द्वारा प्रदेश की सरकारी प्राथमिक/ माध्यमिक शालाओं में सन 2008 से बंद पड़ी खेलकूद की गतिविधियों को नवीन सत्र 20 19/20 से आरंभ करने के लिए एक एक हजार रुपए की राशि जारी की है। शिक्षक कल्याण संगठन ने इसे अपने विगत 3 वर्षों से चल रहे संघर्ष की जीत बतलाते हुए, संचालक राज शिक्षा केंद्र भोपाल का आभार माना है।
शिक्षक कल्याण संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया की सन 2008 से प्रदेश में निशुल्क शिक्षा योजना के लागू होने के चलते बच्चों से खेलकूद/ स्काउट गाइड/ रेडक्रास आदि म मदो की फीस वसूली पर रोक लगने एवं शिक्षा विभाग द्वारा अलग से इन मदों की राशि कि क्षतिपूर्ति की व्यवस्था ना करने से खेलकूद की गतिविधियां विगत 12 वर्षों से शालाओं में बंद हो गई थी एवं खेल प्रतिभाओं के उभरने एवं निखरने के अवसर समाप्त हो गए थे। प्राथमिक /माध्यमिक शालाओं में खेलकूद के कालखंड लग रहे थे, लेकिन खेल सामग्री के अभाव में खेलकूद की गतिविधियां ठप पड़ी थी। बच्चे सूनी नजरों से खेल मैदान को निहारते रहते थे। संगठन ने 2 जून 2016 से ज्ञापन ओं के माध्यम से आयुक्त राज शिक्षा केंद्र भोपाल, शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालयों तक ज्ञापन के माध्यम से खेल मद की राशि जारी करने की गुहार लगाई थी। तत्कालीन जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र नामदेव ने भी संगठन की बात को डीपीआई कार्यालय एवं प्रदेश स्तरीय भोपाल की बैठकों में रखकर, सरकारी प्राथमिक /माध्यमिक शालाओं के लिए खेल मद की राशि जारी करने की बात रखी थी।
संगठन की इस उपलब्धि पर सुरेश कुमार चिमानिया, सत्येन्द्र तिवारी, रामचरण नामदेव, अखलेश दुबे,राजेंद्र दुबे, सुषमा शर्मा ,राजकुमार दुबे ,मनोहर गुजरे,उषा कश्यप, पूर्णिमा चौलकर ,अशोक मालवीय, सुनील दुबे, अंजना श्रीवास्तव,हंसा कपूर, बबीता सोलंकी, कुमुद राठौर, अंजलि बोरिकर ,अबंरीष दुबेआदि ने हर्ष जताया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!