हड़ताल के दूसरे दिन ग्रुप बी से भी मिला समर्थन

इटारसी। आर्डनेंस फैक्ट्री में चल रही देशव्यापी हड़ताल के अंतर्गत दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कर्मचारी नेताओं ने फैक्ट्री के गेट पर सुबह से पहुंचकर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए निवेदन किया।
केन्द्र सरकार द्वारा आर्डनेंस फैक्ट्री के निगमीकरण के फैसले के विरोध में कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा की जा रही हड़ताल के अंतर्गत दूसरे दिन सुबह 5 बजे से ही कर्मचारी संगठनों के सदस्य आर्डनेंस फैक्ट्री के गेट पर पहुंच गये थे। इन कर्मचारी नेताओं ने ड्यूटी पर आए कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने का अनुरोध किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान ग्रुप बी के गजेटेड तथा नॉन गेजेटेड अधिकारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। हालांकि यूनियनों के समझाने पर वे सब अपने-अपने घर वापस चले गये। कर्मचारी नेताओं में मुख्य रूप से अमित बाजपेयी, अनिल पटेल, भूपेन्द्र सिंह चौहान, कुलदीप चौधरी, अनिता पांडेय, लक्ष्मी गोमिया और काशी बाई सहित अनेक कर्मचारियों ने हड़ताल में अपना योगदान दिया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!