हड़ताल : बीमा एजेंट्स ने नहीं किया सारा दिन काम

हड़ताल : बीमा एजेंट्स ने नहीं किया सारा दिन काम

इटारसी। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल की। भारतीय जीवन बीमा निगम के दफ्तर के सामने अभिकर्ताओं ने बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। ये अभिकर्ताओं की इस माह में चौथी हड़ताल थी। इस दौरान जानकारी मिलने पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा भी इन हड़ताली अभिकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
विगत 10, 18 और 20 जनवरी को इन अभिकर्ताओं ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की थी। मंगलवार को सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक पूरे दिन की हड़ताल की गई। आज विरोध स्वरूप एक भी काम नहीं किया गया। इस हड़ताल में प्रमुख रूप से अभिकर्ता संघ के संरक्षक ओपी राठी, अशोक सक्सेना, पीएन दुबे, नेपाल चक्रवर्ती, रामविलास गौर, मोहन लाल यादव, भागीरथ चौधरी, सविता वर्मा, छाया मोयल सहित डेढ़ सौ अभिकर्ता उपस्थित थे।

ये हैं अभिकर्ताओं की मांगें
– एलआईसी की पॉलिसी पर से जीएसटी हटाया जाए
– पॉलिसियों पर ब्याज दरों को कम किया जाए
– अभिकर्ताओं को मिलने वाली ग्रेच्युटी की राशि को बढ़ाया जाए
– पेंशन नीति स्वावलंबन नीति एवं संवर्धन योजना को स्पष्ट किया जाए
– आईआरडीए अधिसूचनानुसार रिन्यूएबल कमीशन की दर संशोधित हो

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!