हम के सदस्यों ने पं. अनिल शर्मा को सम्मान से याद किया

इटारसी। स्व. अनिल शर्मा, सामाजिक, राजनैतिक व वैचारिक समरस्ता के संवाहक थे। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा, मुखरता, धैर्य, आत्मीयता, सेवा व समर्पण सभी बेमिसाल थे। यह विचार आज वरिष्ठ भाजपा नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन समान विचारधारा के नए समूह हम ने किया था।
हम के सदस्यों ने पं. अनिल शर्मा संस्मरण प्रसंग कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में किया था। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल, संदेश पुरोहित, पं. प्रभात शर्मा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अरविंद गोईल, आरएसएस के राजकुमार जैन, अधिवक्ता मधुसूदन यादव, वरिष्ठ नेता फूलचंद यादव, डॉ. यूके शुक्ला सहित शहर के अनेक अधिवक्ता, व्यापारी, नेता, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार चंद्रकांत अग्रवाल ने व आभार प्रदर्शन महेश रावत ने किया।
इस अवसर पर हरवंश हूरा, संदेश पुरोहित, ललित अग्रवाल, सुनील जैन, राजकुमार उपाध्याय, पारस जैन, मनोज मालवीय, शैलेन्द्र दीक्षित, शिवकिशोर रावत, यज्ञदत्त गौर, उमेश पटेल, राजू रामचंद्र, मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित शर्मा परिवार के हरि शर्मा, अशोक शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, आशु शर्मा, अभिनव शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य दीपक अग्रवाल ने बताया। हम के गठन और आयोजन की प्रासंगिकता पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रुप में अभी 50 सदस्य हैं और एक ही विचारधारा के अन्य लोगों की सदस्यता पर काम चल रहा है। गु्रप के सदस्य रविवार को किसी एक सदस्य के घर बैठते हैं, ग्रुप को आगे ले जाने की कार्ययोजना तैयार करते हैं। उन्होंने साफ किया कि यह किसी का विरोध करने का उद्देश्य लेकर नहीं बनाया बल्कि विचारधारा को पोषित करने का प्रयास है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरविंद गोईल ने कहा कि अनिल शर्मा एक कुशल नेतृत्वकर्ता थे। वे आपातकाल में जेल भी गए, जनसंघ के माध्यम से राजनीति में कदम रखा और सच बोलने में कभी संकोच नहीं किया। उन्होंने वकालत के माध्यम से कई लोगों को न्याय भी दिलाया। राजकुमार जैन ने स्व. शर्मा को एक सच्चा स्वयंसेवक बताया तो डॉ. यूके शुक्ला ने ओजस्वी वक्ता। अरविंद गोइल ने विलक्षण प्रतिभा व चरित्र का बेजोड़ अधिवक्ता बताया। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने उनको पुरानी भाजपा व जनसंघ का एक आदर्श नेता बताया। हरदा के प्रकाश टांक ने कहा कि उनको स्व. अनिल शर्मा से बहुत कुछ सीखने को मिला। मोहन झलिया ने कहा कि शोषण व अन्याय के खिलाफ लडऩे के संस्कार मैंने उनसे सीखे, रघुवंश पांडेय, पंकज राठौर, राजेन्द्र मालवीय, प्रवीण तिवारी, संतोष गुरयानी, अशोक जैन ने भी अपने संस्मरण सुनाए। सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल ने हम ग्रुप की जानकारी देते हुए बताया कि राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, वैचारिक स्तर पर समान विचारधारा के हम उम्र 50 लोगों को एक परिवार बनाया है। जिसमें एक परिवार की तरह ही सुख-दुख में सब एकजुट होकर रहेंगे व सकारात्मक रूप से कार्य करेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!