हम जल्द ही शहर को एस्ट्रोटर्फ उपलबध कराएंगे : विस अध्यक्ष

इटारसी। इंडोनेशिया के जर्काता में हुए एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इटारसी के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का गृहनगर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुए जुलूस को पत्रकार भवन तक केवल ढाई किलोमीटर के सफर में तीन घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान करीब एक दर्जन स्थानों पर विवेक का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
कृषि उपज मंडी परिसर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे, कन्हैया गुरयानी, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल चौरे, अजा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह कलोसिया सहित सैंकड़ों लोगों ने विवेक को फूल मालाओं से लाद दिया। मंडी परिसर में स्थित मां भगवती के दर्शन और पूजा के बाद यहां से प्रारंभ हुआ जुलूस शहर के लिए निकलता तो खेड़ा पर यादव समाज की ओर से विवेक का स्वागत किया। इसके बाद पाल ट्रैक्टर्स पर प्रमोद बवेजा और उनके साथियों ने स्वागत किया। ओवरब्रिज पर हॉकी खिलाडिय़ों ने, पुलिस स्टेशन के सामने साफ्टबाल एसोसिएशन ने, जयस्तंभ पर हॉकी एकेडमी के बच्चों ने और शहर के नागरिकों ने, आरएमएस के सामने इच्छापूर्ति गणेश युवा मंडल, इटारसी क्रिकेट संघ, रेस्ट हाउस के सामने जिला फुटबाल संघ के बाद पत्रकार भवन में नगर पालिका परिषद की ओर से विवेक सागर का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा ने दिया।
यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने विवेक को देश का गौरव बताया और कहा कि विवेक के कारण अब शहर की हॉकी को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही शहर को हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ उपलबध कराएंगे। उन्होंने कहा कि विवेक की उम्र अभी छोटी है और उनको लंबा सफर तय करना है, वे निरंतर इस पथ पर सफलता अर्जित करेंगे। नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने कहा कि विवेक ने अपने शहर का नाम विश्व में रोशन किया है। आगामी प्रतियोगिताओं वे देश के लिए गोल्ड मैडल लाएं, ऐसी कामना करते हैं। मप्र खेल प्राधिकरण के सदस्य पीयूष शर्मा ने कहा कि देश में हरियाणा के बाद होशंगाबाद ऐसी पहली विधानसभा होगी जिसके तीन खिलाड़ी एशियाड में शामिल हुए हैं। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दीपक जेम्स ने विवेक के बचपन के संस्मरण सुनाए।

it8918 4

विवेक ने कहा, मुझसे भी अच्छा बनें

अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विवेक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी नन्हें खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इटारसी में हॉकी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने नन्हें खिलाडिय़ों से कहा कि वे विवेक सागर जैसा नहीं बने बल्कि विवेक से भी अच्छा बनें।

डॉ. शर्मा ने 25 हजार की घोषणा की
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने विवेक सागर के लिए अपनी ओर से 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने आज ही होशंगाबाद में एशियाड में शामिल होकर लौटी हर्षिता तोमर और आध्या तिवारी के लिए भी 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने गणेश प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट कर विवेक सागर का सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे, एसडीएम वंदना जाट, सीएमओ अक्षत बुंदेला, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, भरत वर्मा, जसबीर सिंघ छाबड़ा, जयकिशोर चौधरी, हंस राय, नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, रूबीन खान, ईपी लाल, पार्षद गीता पटेल, राकेश पांडेय, विवेक के कोच गजेन्द्र सिंह तोमर, राजेन्द्र तोमर, कन्हैया गुरयानी, रविन्द्र जोशी, अमजद गोलंदाज, केके मिश्रा, निधि तिवारी, चंचल पटेल सहित सैकड़ों हॉकी, फुटबाल, साफ्टबाल व अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी मौजूद थे।

Sai Krishna1

gold7918

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!