हरी सब्जियां हर हफ्ते उपलब्ध कराने पर सहमति

कलेक्टर ने कहा, सराहनीय प्रयास, इस बढ़ाना चाहिए
इटारसी। जैविक सब्जियों की चाह रखने वालों के लिए एक सुखद समाचार है। अब ग्राम सेवा समिति रोहना, निटाया के तत्वावधान में हर रविवार को जैविक हरी सब्जियां और फल उपलब्ध कराये जाएंगे। हर रविवार को शिक्षाविद् प्रो. कश्मीर सिंह उप्पल के न्यास कालोनी स्थित निवास के सामने जैविक हरी सब्जियों की दुकान लगायी जाएगी। सुबह 11 बजे ये ये सब्जियां और फल उपलब्ध रहेंगे। यह निर्णय समिति की रविवार को श्री महावीर जैन हायर सैंकेंड्री स्कूल के मैदान पर हुई बैठक में लिया गया। आज स्कूल द्वारा आयोजित फन फेयर एवं जैविक बाजार में समिति से जुड़े किसानों ने जैविक उत्पाद भी बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए रखे थे।
फन फेयर एवं जैविक बाजार का शुभारंभ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार जैन समाज के मुकेश जैन, स्कूल प्राचार्य श्रीमती संध्या जैन, अधिवक्ता संघ से अध्यक्ष अरविंद गोइल, सचिव पारस जैन, सकल जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रोहन जैन, अजित जैन, अनिल जैन, प्रकाश मोदी, जिनेन्द्र जैन सहित ग्राम सेवा समिति के सुरेश दीवान, गीता श्रीवास्तव, कश्मीर सिंह उप्पल, हेमंत दुबे, एनके चौधरी, संस्कार गौर, लक्ष्मण सिंह राजपूत, संदीप मेहता, विनीत पांडेय, निर्मल शुक्ला सहित गल्र्स कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मयूर जैसवाल, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पंकज राठौर, वंदना ओझा, एसएस चौधरी, बाबू अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

it171119 3
मदद करें, भीतर खुशी मिलती : कलेक्टर
फन फेयर और जैविक बाजार का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री महावीर जैन स्कूल का यह फन फेयर के साथ ही जैविक, प्लास्टिक मुक्त समाज, पानी बचाओ जैसे प्रयोग निश्चित ही अनुकरणीय पहल है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद। स्कूल में गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं, उनको क्रिएटिव बनाने ऐसे आयोजन निश्चित ही सराहनीय हैं। कलेक्टर ने कहा कि आप यदि सक्षम हैं तो पीछे वालों को आगे लाने का प्रयास करें, उनको मदद करें। हमारे संतों ने कहा है कि आय का एक हिस्सा सद्कार्यों में लगाएं, आपको भीतर से खुशी मिलेगी। आपको तो खुशी मिलेगी ही, ईश्वर भी खुश होंगे। कलेक्टर ने पॉलिथिन मुक्त समाज की पहल और जैविक उत्पादों को बढ़ाकर जहरमुक्त खाद्य पदार्थों से लोगों को रोगों से बचाने की पहल का भी स्वागत किया। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब में रासायनिक का अत्यधिक प्रयोग होने से वहां कैंसर इतना बढ़ गया कि कैंसर एक्सप्रेस नाम से ट्रेन ही चलने लगी। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम जैविक अपनाएं और लोगों का जीवन बचाएं। इससे आपकी आने वाली पीढ़ी आपकी शुक्रगुजार रहेगी। संचालन रोहन जैन ने तथा आभार प्रदर्शन संचालक प्रदीप चिंटू जैन ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिल फौजदार ने भी सफल आयोजन की बधाई देते हुए स्कूल प्रबंधन को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की बात कहकर स्वयं हर संभव मदद के लिए कहा।

ये आए अनुभव

– यह सराहनीय प्रयास है, हमें जैविक खाद्य पदार्थों के लिए भोपाल जाना पड़ता था। सब्जियों की सर्वाधिक जरूरत होती है। जैविक बाजार लगने से हमें काफी सुविधा हो गयी है। जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय है। आपको दुआएं मिलेंगी।
डॉ. अनिल गुरवानी, चिकित्सक

ग्राम सेवा समिति का यह प्रयास सराहनीय है। यहां आकर हमने काफी कुछ खरीदा है। सब्जियां, गुड़, अनाज आदि लेकर प्रसन्नता हुई। अब हम संतोष व्यक्त कर सकते हैं कि हमें जहरमुक्त खाद्य पदार्थ मिलने लगे हैं।
अरविंद गोईल, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ

मैंने लंबे समय से सुन रखा था, जैविक बाजार के विषय में। आज आने का अवसर भी मिला। काफी कुछ चीजें देखीं और खरीदी। गुड़, चने, नमकीन खाकर भी देखे। मुझे वही स्वाद मिला जो बचपन में पिता जी ये चीजें लाते थे, तब मिलता था। आगे भी बाजार लगे ताकि अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
राजेश सोनकर, खानपान कारोबारी

मैंने आटा लिया और कुछ पारंपरिक अनाज जैसे कोदों, सावा और सब्जियां ली हैं। ग्राम सेवा समिति ने जो जैविक क्रांति की शुरुआत की है, इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। अधिक से अधिक लोगों तक जैविक उत्पाद पहुंचेंगे तो हम स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकेंगे।
भारतभूषण गांधी, सामाजिक कार्यकर्ता

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!