हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

बनखेडी। चांदौन ग्राम में भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। रावण वध के बाद रावण का दहन किया गया और कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक प्रतिभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरूस्कार प्रदान किए गए। चांदौन में एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, समाजसेवी राजकुमार शर्मा, जीतेन्द्र भार्गव का सम्मान किया गया। पत्रकार राजकुमार शर्मा ने भगवान राम का राजतिलक किया। अवसर पर किरार समाज के जिलाध्यक्ष प्रभात चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, शिवदयाल सिंह चौधरी, नीतिराज पटैल, चंदन पटवा सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!