हुई रस्साकशी प्रतियोगिता

हुई रस्साकशी प्रतियोगिता

इटारसी। डीजल लोको शेड नयायार्ड में तेल बचत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शेड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में आज रेल कर्मचारियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं हुई।
प्रतियोगिताओं के तहत रस्साकशी में रेलकर्मियों ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप को हराने के लिए काफी देर जोरआजमाइश की। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अनुरागदत्त त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर श्रीमती शुभ्रा त्रिपाठी अध्यक्ष डब्ल्यूएसएससी, रिलायंस मार्केटिंग मैनेजर अंकुर कुमार, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डी) राजेश पटेल, देवेश शर्मा, आशीष झारिया, श्रीमती शक्ति सिंह, डब्ल्यूएसएससी सदस्य, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
तेल बचत पखवाड़ा 2017 के अंतर्गत आज हुई स्साकशी प्रतियोगिता में 11 विभाग की टीमो ने भाग लिया। प्रथम हल्का मरम्मत विभाग, द्वितीय प्रशासनिक विभाग, तृतीय वाशिंग पिट रही। संचालन ऋषिकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार जैफ़ (मुख्य लोको निरीक्षक (फ्यूल), जेके नवरे, एसएन सिंह,योगेश सिंह, मो नजीब, केजी गोस्वामी, टीआर पिल्लई, फ्यूल स्टाफ मौजूद था। मंगलवार को होने वाली प्रतियोगिता डीजल लोको शेड इटारसी की महिला कर्मचारी की रहेंगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!