हॉकी खिलाडिय़ों ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

इटारसी।

जीवन में लगन और मेहनत से किए हर कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। यदि इसके साथ ही अपने राष्ट्र के प्रति कुछ करने का जज्बा और जुड़ जाए तो आपको सफल होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। आप मेहनत करें, जिला हॉकी संघ आपकी तरक्की की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करता जाएगा।
यह बात आज शाम यहां गांधी मैदान पर नवोदित हॉकी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए जिला जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने कही। वे मैदान पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल के प्रति जुनून जगाएं और अपने हुनर को निखारें, आज खेल के माध्यम से सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र में अनेक अवसर खुले हैं। खेल में कॅरियर की अच्छी संभावना है। आपको शिखर तक पहुंचाने में जो भी मदद होगी, उसके लिए जिला हॉकी संघ तत्पर है।
it29818 1
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के विषय में जानकारी दी कि यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर कैसे बने। हॉकी फीडर सेंटर के बच्चों को उन्होंने कहा कि आपको यदि इस खेल में आगे बढऩा है तो मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। मेजर ध्यानचंद ने खेल के प्रति जुनून दिखाया। वे चांदनी रात में भी दिल्ली में हॉकी की प्रेक्टिस किया करते थे। उन्होंने भारत को ओलिंपिक में मैडल दिलाए। आपको भी देश के लिए कुछ करना है तो खेल के लिए मेहनत, लगन और ईमानदार प्रयास करने की जरूरत है।
इससे पूर्व सुबह जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे, वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, नगर पालिका सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा, कन्हैया गुरयानी, आरिफ खान, साजिद मलिक, निशांत अगस्टीन, मेहबूब खान, मौसम आर्य, विशाल तोमर, प्रशांत तोमर, गीत सिंह ठाकुर, विजय खत्री सहित अनेक खिलाडिय़ों ने मेजर ध्यानचंद चौराहे पर जाकर खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर चौराहे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
it29818 3
छात्रा को पुरस्कृत किया
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जीनियस प्लानेट स्कूल इटारसी की कक्षा सातवीं की छात्रा  प्राची गुप्ता पुत्री  रीतेश गुप्ता को स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी, मनिता सिद्दीकी एवं प्राचार्य विशाल शुक्ला ने पुरस्कृत किया। छात्रा प्राची गुप्ता ने 64 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2018 में नर्मदापुरम संभाग का अंडर 14 फुटबॉल टीम में प्रतिनिधित्व किया था, प्रतियोगिता सागर में हुई थी। नर्मदापुरम संभाग उक्त प्रतियोगिता के फाइनल में इंदौर से 2 के मुकाबले 0 गोल से पराजित होकर उपविजेता रही थी। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं स्टॉफ ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालकों ने खेल शिक्षकों कृष्णा साहू, एवं सावन भेरूआ के परिश्रम की सराहना की।
सात बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
गांधी मैदान पर हॉकी का गुर सीखने वाले सात बच्चों का चयन शालेय स्तरीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए संभागीय टीम में हुआ है। जिला हॉकी संघ के माध्यम से चल रहे प्रशिक्षण में इन बच्चों को हॉकी के गुर सिखाए जा रहे हैं। कोच कन्हैया गुरयानी ने बताया कि डीएचए अध्यक्ष सुरेश दुबे के मार्गदर्शन में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। हॉकी फीडर सेंटर से निकल रहे बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रौशन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में अंडर-17 की संभाग स्तरीय टीम में सेम्युअल मसीह गोलकीपर, ओम पटवा, रजत रैकवार, लक्ष्मण खत्री और गिरीश अहिरवार का चयन सिवनी छपारा में होने वाली प्रतियोगिता तथा अंडर-14 की टीम में महेन्द्र खत्री, आकाश मेहरा और सिद्धार्थ भदौरिया का चयन भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों स्थानों पर आज से प्रतियोगिता प्रारंभ हो गईं जो 2 सितंबर तक चलेंगी।
Sai Krishna1
Gold 27818
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!