होली मिलन में लिया दशहरा मनाने का संकल्प

इटारसी। कांग्रेस का होली मिलन समारोह आज दोपहर अंजुमन स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली भाटिया, अधिवक्ता रमेश के साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, अशोक जैन, पूर्व नपाध्यक्ष नीलम गांधी, किसान नेता मोहन झलिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, प्रकाश मालोनिया, राजकुमार उपाध्याय केलू, मयूर जैसवाल, सम्राट तिवारी, होशंगाबाद से ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल और अजय सैनी, विकल्प डेरिया बाबई सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हुए।

सभी ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं, इस दौरान जलपान का कार्यक्रम हुआ तथा शेरों-शायरी का दौर भी चला।
कुछ पार्टी की मजबूती की बातें हुईं तो लंबे समय से सत्ता से दूर रहने का दुख भी कुछ नेताओं की जुबां से झलका। कई नेताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए कैसे काम किया जाए, इसके सुझाव दिए तो कई ज्यादा उत्साही रावण वध जैसे शब्दों से अपने ओजस्वी वक्ता जताने का प्रयास कर गए। कुल जमा इस कार्यक्रम में आयी संख्या ने कांग्रेसियों में उत्साह तो दिखाया है, आगे कितने दिन यह उत्साह रहेगा, आने वाला वक्त बताएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!