---Advertisement---

लापरवाह वाहन चालक को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। करीब सात वर्ष लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाले वाहन चालक को कोर्ट (court) ने दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा (District Prosecution Officer Rajkumar Nema) ने बताया कि 29 जुलाई 2016 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल इटारसी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital Itarsi) से वार्डवॉय (Wardboy) ने मृत्यु संबंधित मेमो पेश किया था कि 29 जुलाई 2016 को समय रात्रि 9 बजे सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में लच्छीराम को लाया गया था। जांच अधिकारी ने मर्ग दर्ज कर जांच की। इस दौरान हेमराज धुर्वे एवं मृतक लच्छीराम की पत्नी प्रेमवती बाई के कथन लिये।

हेमराज धुर्वे एवं प्रेमवती ने बताया कि घटना दिनांक को शाम 7 बजे ग्राम हिरनचापड़ा नर्सरी (Hiranchapada Nursery) के पास चबूतरे वाले बड़ के पेड़ के सामने एनएच 69 पर पीछे से टीव्हीएस स्पोट्र्स मोटरसायकिल (TVS Sports Motorcycle) एमपी 05 एमएन 8350 के चालक गोरू ठाठिया ने मोटर सायकिल को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए लाया और रोड के साइड में पैदल चल रहे लक्ष्छीराम भलावी को पीछे से टक्कर मारकर रोड के किनारे में गिरा दिया जिससे लच्छीराम भलावी को सिर में चोट लगी एवं अत्यधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान 29 जुलाई 2016 को ही रात्रि 9.15 बजे मृत्यु हो गयी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निखिल सिंघई इटारसी (Judicial Magistrate First Class Nikhil Singhai Itarsi) ने आरोपी गोरू उर्फ गोरूलाल पिता सक्कू धुर्वे 48 वर्ष, निवासी ग्राम मंडी कॉलोनी कालाआखर रोड सुखतवा, तहसील इटारसी जिला नर्मदापुरम को धारा 304-ए भादवि में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये जुर्माने से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मनोज जाट ने की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.