---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी के 05 छात्र राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयनित

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय सीपीई के पांच छात्रों का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के तनिष चौधरी, सईद हसन, कृष्णा सोनी, पुष्पराज चौधरी, एवं दिव्यांश यादव का चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग (Kendriya Vidyalaya Sangathan Bhopal Division) की राष्ट्रीय हॉकी टीम अन्डर 17 वर्ष के लिए हुआ।

प्रतियोगिता 25 से 29 सितंबर 2024 तक भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पहले 19 से 21 सितम्बर तक इनका कोचिंग कैंप ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है, कोचिंग कैंप में भाग लेने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से उक्त छात्र मार्ग संरक्षक अभिषेक संतोरे (Abhishek Santore) के साथ रवाना हुए।

उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अभिषेक संतोरे ने दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय (Arvind Kumar Rai), विद्यालय के हॉकी कोच शेख नियाज (hockey coach Sheikh Niaz) एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई प्रेषित की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.