इटारसी। सद्गुरु संत बाबा गेलाराम के 75 वे जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा रामदेव से प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में 11 दिवसीय नि:शुल्क इंटीग्रेटेड योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का अयोजन 1 से 11 मार्च तक किया जाएगा। शिविर में शरीर को निरोग रखने के लिए नियमित योग अभ्यास करवाने के साथ प्रतिदिन अलग रोगों को दूर करने के लिए विशेष योग नि:शुल्क कराये जाएंगे।
शिविर का आयोजन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं संत बाबा गोदड़ी वाला धाम समिति द्वारा कराया जा रहा है। शिविर में सुबह 6 से 7:30 बजे तक आंखों के लिए, मस्तिष्क, सिरदर्द, माइग्रेन, नाक, कान, गले एवं थाइराइड के लिए, सर्दी, जुकाम, कफ, एलर्जी, दमा, अस्थमा, लंग्स, हार्ट, किडनी, लीवर, पेनक्रियाज, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह, सरवाइकल स्पोडिलाइसिस, पीठ दर्द, कमर दर्द, घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द एवं मोटापा आदि के निवारण के लिए योग अभ्यास कराया जाएगा।








