---Advertisement---

माता के 11 भक्त साइकिल से निकले वैष्णो देवी की 1300 किमी लंबी यात्रा पर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। हाथों में साइकिल का हैंडल और मन में मैया के दर्शन की प्यास, इसी अटूट संकल्प के साथ इटारसी के 11 साहसी भक्तों का जत्था माता वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुआ। यह दल ट्रेन या बस के बजाय साइकिल से करीब 1300 किलोमीटर से अधिक की कठिन दूरी तय कर जम्मू के कटरा पहुंचेगा।

बूढ़ी माता मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा भक्ति और शारीरिक क्षमता की अनूठी परीक्षा है। यह जत्था प्रतिदिन औसतन 60 से 70 किलोमीटर साइकिल चलाकर लगभग 23 दिनों में कटरा पहुंचेगा। यात्रा के मार्ग में भक्त सलकनपुर धाम, राजस्थान के खाटू श्याम, सालासर बालाजी, रामदेवजी और हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध नौ देवियों नैनादेवी, ज्वालादेवी, चामुंडा देवी आदि के दर्शन करते हुए वैष्णो देवी पहुंचेंगे। वापसी का सफर रेल मार्ग से तय किया जाएगा।

साइकिल यात्रियों के प्रस्थान पर नगर में उत्साह का माहौल रहा। जयस्तंभ चौक पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पमाला पहनाकर और जय माता दी के जयकारों के साथ भक्तों का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान यह दल धर्म के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। इस धार्मिक यात्रा में सर्वेंद्र लामकुचे, अनिल कुमार, कन्हैयालाल, संतोष, ओमप्रकाश, लोकेश, सोनू केवट, राजेंद्र, जप्पू नामदेव, मस्तानसिंह और मनोज यादव शामिल हैं। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसी यात्राओं का उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन और धार्मिक चेतना का संचार करना है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!