इटारसी। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गये। जीनियस प्लानेट स्कूल के विद्यार्थियों के परिणाम में अभिजीत वर्मा 88.4 प्रतिशत, ख्याति वर्मा 85.4 प्रतिशत, प्रभजोत सिंह सैनी 85.2 प्रतिशत, श्रद्धा पटेल 84.8 प्रतिशत, अक्षत यादव 81 प्रतिशत प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं संस्था का नाम रोशन किया है।
स्कूल के अन्य विद्यार्थी प्रथम डिविजन में उत्तीर्ण हुए है। सभी सफल विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य ममता छिकारा तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











