होशंगाबाद। शुक्रवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड टीकाकरण (Covid vaccination) का कार्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। कुल 1314 नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कौशल (Health Officer Dr. Dinesh Kaushal) ने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क टीका लगाए गये। 45 वर्ष व अधिक आयु के 1298 नागरिकों को कोविड टीका लगा जिनमें होशंगाबाद में 332, पिपरिया में 320, सोहागपुर में 64, बाबई में 54, सुखतवा में 10 और इटारसी में 229, बनखेड़ी में 89 एवं सिवनीमालवा में 200 लोगो को कोविड का टीका लगाया गया। इसी तरह से 16 फ्रंट लाइन एवं हैल्थ केयर वर्करों (Health care workers) को प्रथम एवं दूसरा डोज लगाया गया। सीएमएचओ डॉ कौशल ने बताया कि कोविड-19 टीका से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 1075 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने अपील की है कि कोविड-19 का टीका पूर्णता: सुरक्षित है, जिन नागरिकों को ऑनलाईन पंजीयन कराने में परेशानी आ रही है वे असुविधा से बचने के लिए टीकाकरण केन्द्रों पर दोपहर 2 बजे के बाद आधार कार्ड की छायाप्रति मोबाईल नंबर सहित ले जाकर पंजीयन कराए एवं कोविड टीका लगवाएं।
[adrotate banner="7"]
1314 नागरिकों का हुआ कोविड टीकाकरण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]










