इटारसी। सरला मंगल भवन में वार्ड 16, आर्यनगर के लिए लगे जन समस्या निवारण (jan samasya nivaran camp) शिविर में 135 आवेदन आये। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और नि:शुक्त पेंशन के अलावा राशन से वंचित परिवारों के आवेदन आये।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अमित कापरे (Former General Secretary Amit Kapre) द्वारा शिविर का आयोजन लोक सेवा केंद्र इटारसी के सहयोग से किया। शिविर का उद्देश्य वार्ड में रह रहे बीपीएल कार्ड धारक, मजदूरी कार्ड धारक सहित ऐसे हितग्राही जो शासन द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा अधिनियम (Food safety act) के अंतर्गत पात्र हैं या जिन्हें वर्तमान में राशन लेने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है उनकी समस्याओं के समाधान किया जा सके। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और निशक्त पेंशन सहित राशन से वंचित परिवारों के आवेदन लिए। इनमें 97 राशन से वंचित परिवारों की गल्ला पर्ची और 39 विभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए।
[adrotate banner="7"]
जन समस्या निवारण शिविर में 135 आवेदन आये

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]










