- 15 विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मकता, पायल, अंसिता और स्नेहा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘तिरंगा रंगोली’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला और राष्ट्रीय भावना का मनमोहक प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, यह विस्तृत अभियान 13 एमपी एनसीसी बटालियन, नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 17 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन रंगोली, शपथ, प्रश्नोत्तरी, रैली और विभाजन विभीषिका स्मरण जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम स्थान पर पायल, अंसिता एवं स्नेहा, द्वितीय स्थान प्रिया कुचबंदिया, पूनम गोस्वामी तथा वर्षा, तृतीय स्थान पर भाग्यश्री जनोरिया, रिषिका यादव, नेहा यादव, साक्षी यादव एवं ज्योति चौहान रहे।
निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की कला का सूक्ष्मता से मूल्यांकन डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा एवं डॉ. केआर कोशे ने किया। संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. सुसन मनोहर, सदस्य श्रीमती सुशीला बरवडे, ज्योति चौहान और श्रीमती कल्याणी मित्तल ने निभाई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविन्द शर्मा, डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. मनीष चौरे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।











